UP Weather Update: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान... 5 अक्टूबर को यूपी के इन 25+ जिलों में होगी मॉनसूनी बारिश
UP Weather Update: पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर अभी भी बरक़रार है. कल यानी 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक मॉनसून का असर बरकरार है. मौसम विभाग ने अब 5 अक्टूबर के लिए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है. लगभग 23 जिलों के लिए मेघगर्जन/वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही, 17 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है.