झांसी में 2 पोतों की दादी भागी 35 साल के प्रेमी के साथ, फरार हुई महिला की उम्र और नाम सामने आया
झांसी के मऊरानीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दो पोतों की 40 वर्षीय दादी अपने 35 वर्षीय प्रेमी संग फरार हो गई है. आरोप है कि महिला बहुओं के गहने और नकदी भी ले गई है.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की मां और दो पोतों की दादी अपने प्रेमी के साथ भाग गई. 40 वर्षीय महिला पर आरोप है कि वह घर से अपनी बहुओं के गहने और हजारों रुपये की नकदी भी ले गई है. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.