लेटेस्ट न्यूज़

बलिया के संदीप गौतम ने भगवान शिव की डाली आपत्तिजनक फोटो...अब उसका हुआ ये हाल

बलिया के पकड़ी क्षेत्र के मेउली गांव के 28 वर्षीय संदीप गौतम को सोशल मीडिया पर भगवान शिव की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: सोशल मीडिया पर भगवान शिव की आपत्तिजनक तस्वीर डालने के आरोप में पुलिस ने बलिया के 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मेउली गांव के संदीप गौतम के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसे देखकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस गिरफ्तारी के साथ ही यह साफ संदेश दिया गया है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.