लखनऊ: सिलेंडर फटने से बिरियानी सेंटर में लगी भयंकर आग, खाना खाने आया ग्राहक जिंदा जला
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के एक बिरियानी प्वाइंट रेस्टोरेंट में अचनाक आग लग गई. आग लगने से रेस्टोरेंट में खाना खाने आए दो लोग गंभीर…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के एक बिरियानी प्वाइंट रेस्टोरेंट में अचनाक आग लग गई. आग लगने से रेस्टोरेंट में खाना खाने आए दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें एक की मौत भी हो गई. बताया जा रहा है कि गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.