लेटेस्ट न्यूज़

निकाह के 24 घंटे के भीतर कानपुर के इमरान ने सुबना के साथ कुछ ऐसा किया कि अब वो सिर्फ रोकर कह रही ये बात

रंजय सिंह

Kanpur News: कानपुर की सुबना के सारे सपने टूट गए हैं. निकाह के महज 24 घंटे के अंदर ही उसके पति इमरान ने उसे वापस मायके भेज दिया है. आरोप तो यह भी है कि इमरान ने इस दौरान सुबना की पिटाई की. अब सुबना का रो-रोकर बुरा हाल है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में रोती हुई सुबना
तस्वीर में रोती हुई सुबना
social share

कानपुर के जावेद 20 साल की बेटी सुबना के पिता हैं. जैसे हर पिता के अरमान होते हैं वैसे ही जावेद के थे. उनसे जितना बन सकता था उन्होंने अपनी बेटी सुबना के निकाह के लिए किया. जावेद ने आलिशान गेस्ट हाउस में इमरान के साथ बेटी की शादी करवाई. 29 नवंबर को शादी धूमधाम से हुई. 30 नवंबर को सुबना विदा होकर ससुराल पहुंची. सब बहुत खुश थे. पर ये खुशियां सिर्फ 24 घंटे की ही थीं. निकाह के महज एक दिन बाद ही इमरान ने सुबना को वापस उसके मायके भेज दिया. अभी सुबना कुछ समझ ही पाती कि उससे पहले ही उसके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इमरान ने जो किया उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें...