लेटेस्ट न्यूज़

जीते जी बहुत रो चुका मरूंगा तो... ये बात बोल कानपुर में सिपाही मान महेंद्र ने खत्म की जिंदगी, पत्नी ने फिर ये बताया

कानपुर में मंगलवार सुबह यूपी 112 में तैनात 30 साल के कॉन्स्टेबल मान महेंद्र का शव फंदे से लटका मिला. इस घटना का पता तब चला जब उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवाज दी. लेकिन अंदर से कोई हलचल का पता नहीं चला. ऐसे में जब कल्याणपुर थाने के दारोगा इतेंद्र कुमार ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए.

ADVERTISEMENT

constable maan Mahendra
constable maan Mahendra
social share
Google CTA

कानपुर में मंगलवार सुबह यूपी 112 में तैनात 30 साल के कॉन्स्टेबल मान महेंद्र का शव फंदे से लटका मिला. इस घटना का पता तब चला जब उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उन्हें आवाज दी. लेकिन अंदर से कोई हलचल का पता नहीं चला. ऐसे में जब कल्याणपुर थाने के दारोगा इतेंद्र कुमार ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए. इस दौरान कॉन्स्टेबल मान महेंद्र का शव फंदे से लटका हुआ था. लेकिन इस वक्त कॉन्सटेबल की पत्नी और उनके बच्चे वहां मौजूद नहीं थे. सामने आई जानकारी के मुताबिक, कॉन्सटेबल की पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थीं. फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस विभाग और परिवार के लोगो को दी गई. लेकिन कॉन्स्टेबल मान महेंद्र ने ऐसा क्यों किया ये अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है.