शादीशुदा प्रेमिका को वश में करना चाहता था राजाबाबू पर खुद उसी की चली गई जान... तांत्रिक ने क्यों मारा?
एकतरफा प्यार में प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक क्रिया कराने गया राजाबाबू हत्या का बन गया शिकार. वशीकरण के नाम पर 2 लाख से ज्यादा रुपये वसूलने वाले तांत्रिक ने चाकू मारकर क्यों ली जान? पुलिस ने किया ये सनसनीखेज खुलासा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में आरोपी तांत्रिक
Kanpur Dehat Crime News: प्यार में पागलपन और अंधविश्वास की एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. कानपुर देहात के राजाबाबू नामक एक युवक को ऐसी दर्दनाक मौत मिली है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा. जब राजा बाबू की हत्या की जा रही होगी तब उसके मन में सवाल आया होगा कि क्या उसने एक तरफा प्यार कर कोई गलती की? राजा बाबू की हत्या का कारण कोई और नहीं बल्कि एक लालची तांत्रिक पर किया गया अंधविश्वास है. पुलिस ने तांत्रिक को दबोच लिया है. राजा बाबू की हत्या क्यों की गई उसकी पूरी कहानी आगे खबर में जानिए.