लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती में तीन बच्चों की मां प्रीति अपने प्रेमी दिलीप से हो गई प्रेग्नेंट, फिर इस हाल में मिली उसकी बॉडी

बस्ती में शादीशुदा प्रीति नाम की महिला की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया.  इतना ही नहीं उसके साथ 2 साल का दूधमुहा बच्चा भी रोते बिलखते हुए पुलिस को मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

Basti News
Basti News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है.यहां एक शादीशुदा प्रीति नाम की महिला की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया. इतना ही नहीं उसके साथ 2 साल का दूधमुहा बच्चा भी रोते बिलखते हुए पुलिस को मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस भी हैरान थी कि इस तरह की घटना में आखिर कौन शामिल हो सकता है? लेकिन जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो मामले का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी दिलीप कुमार अग्रहरी को अरेस्ट किया है और उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया है. इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया. मृतिका शादीशुदा थी. उसके तीन बच्चे हैं. फिर भी प्रीति का दिलीप अग्रहरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतिका प्रीति के पेट में अपने प्रेमी दिलीप का बच्चा भी पल रहा था जिसको लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.