बरेली से 15 साल की उम्र में घर छोड़कर अचानक गायब हो गया था ओमकार फिर 40 साल बाद सलीम बनकर लौटा
बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव काशीपुर का रहने वाला ओमकार 15 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली चला गया. दिल्ली जाकर ओमकार ने मुस्लिम धर्म अपना लिया और फिर शाहबानों नाम की एक लड़की शादी कर ली. लेकिन अब वह 40 साल बाद अपने गांव वापस लौट है जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक फिल्मी कहानी सामने आई है. ये कहानी है ओमकार की जो बरेली में पैदा हुआ. लेकिन 15 साल की उम्र में ही ओमकार अपना घर और परिवार को छोड़कर दिल्ली चला गया और फिर कभी नहीं लौटा. दिल्ली में ही ओमकार ने शाहबानो नाम की एक लड़की से शादी कर ली. ओमकार और शाहबानो की चार बेटियां हैं जिनमें से तीन की वह शादी भी कर चुका है. लेकिन इस बीच वह अचानक अपने गांव लौट आया. 15 साल की उम्र में घर छोड़कर निकले ओमकार की उम्र अब लगभग 55 साल हो चुकी है. घर वाले उसे अपने बीच सही सलामत देखकर काफी खुश हैं. खबर में आगे जानिए कि आखिर ऐसा क्या हुई कि ओमकार को अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ बरेली लौटना पड़ा.