रिटायर्ड अधिकारी प्रहलाद अग्रवाल के घर मिली 14 साल की किशोरी की लाश फिर बेटी के शव पर ये निशान देख उड़ गए पिता के होश
UP News: यूपी के लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के घर 14 साल की किशोरी का शव मिला. अब पीड़ित परिवार अधिकारी के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगा रहा है.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ठाकुरगंज स्थित बालागंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी के घर 14 साल की नाबालिगा की लाश मिली है. किशोरी अधिकारी के घर में काम करती थी. पिछले 6 महीने से किशोरी रिटायर्ड रेलवे अधिकारी प्रहलाद अग्रवाल के घर में थी और घर के काम किया करती थी.