अधेड़ उम्र में हुई उत्तम अहिरवार की शादी लेकिन पांचवें दिन ही दुल्हन ने कर दिया कांड, छाती पीट-पीटकर रोया दूल्हा
Jhansi Luteri Dulhan: झांसी में 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है जहां शादी के 5वें दिन ही दुल्हन जेवर लेकर फरार हो गई. उत्तम अहिरवार को शादी कराने वाले दलालों ने झांसा देकर लाखों की ठगी की.
ADVERTISEMENT
Jhansi Luteri Dulhan: झांसी के परासाई गांव के रहने वाले उत्तम अहिरवार लंबे समय से एक जीवनसाथी की तलाश में थे. जब उनके पास बीड़ा का मुआवजा आया तो उन्हें लगा कि अब घर बसाने का सही समय है. इसी बीच उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के शिवपुरी के दो युवकों से हुई जिन्होंने शादी कराने का ठेका लिया. लेकिन शादी के महज 4-5 दिन बाद ही जो क्लाइमेक्स सामने आया उसने दूल्हे और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी.