लेटेस्ट न्यूज़

सिविल सेवा रिजल्ट में 301वीं रैंक यूपी या बिहार की किस आकांक्षा सिंह को मिली? अब पता चल गया

UP News: यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट में रैंक 301 को लेकर मामला साफ हो गया है. अब भारत सरकार के पीआईबी ने बता दिया है कि ये रैंक किस आकांक्षा सिंह को मिली है.

ADVERTISEMENT

UPSC Result 2025, Akansha Singh UPSC, Roll Number 0856794, Dr. Akansha Singh Ghazipur, Brahmeshwar Mukhiya granddaughter Akansha Singh, UPSC fraud, UP Tak News, UPSC Result Controversy, Akansha Singh Rank 301
UP News (काली शर्ट पहनीं गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को 301वीं रैंक मिली है)
social share
google news

UP News: UPSC सिविल सेवा का रिजल्ट सामने आने के बाद रैंक 301 को लेकर विवाद हो गया था. दरअसल बिहार की रहने वाली आकांक्षा सिंह और यूपी की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने इसको लेकर अपना-अपना देवा पेश कर दिया था. दोनों का कहना था कि ये रैंक उन्होंने हासिल की है. दोनों का एक ही रोल नंबर था और नाम भी एक ही था. 2 लड़कियों की दावेदारी के बाद ये मामला काफी चर्चाओं में रहा था. मगर अब भारत सरकार के पीआईबी ने बता दिया है कि असल में रैंक 301 किसको मिली है. इसी के साथ ये भी साफ हो गया है कि दोनों में से किस लड़की ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की है.