UPTak Baithak Logo

कानपुर में डेंगू का कहर, एक दिन में 16 मरीज मिलने से हड़कंप, घरों में ताला लगाकर भागे लोग

फिरोजाबाद के बाद कानपूर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक 40 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं. अकेले कुरसौली गांव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

फिरोजाबाद के बाद कानपूर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक 40 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं. अकेले कुरसौली गांव में 6 सितंबर को एक साथ 16 डेंगू मरीज निकलने से हड़कंप मच गया है. डेंगू के डर से ग्रामीण अपने घरों में ताला लगाकर कहीं और चले गए हैं. गांव में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 से ज्यादा लोग बुखार और डेंगू के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं. 6 सितंबर को गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो गई.