गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद कृष्ण कुमार ने जीता तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड, क्या है इन पुरस्कारों का मकसद... कौन देता है इन्हें?
11वें तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है. इस बार गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी कृष्ण कुमार को पेंटिंग कैटेगरी में कॉन्सोलेशन प्राइज से दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Photo Credit: Tinka Tinka Prison Reforms
Gautambudhh Nagar News: मानवाधिकार दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स की घोषणा की गई. यह इन अवॉर्ड्स का 11वां साल था. तिनका तिनका की संस्थापक डॉ. प्रोफेसर (डॉ.) वर्तिका नन्दा ने इन अवॉर्ड्स की शुरुआत की है. इस बार देशभर की जेलों से कुल 18 कैदियों को सम्मानित किया गया. इन 18 विजेताओं में से 13 सजायाफ्ता और 5 विचाराधीन बंदी हैं. इस बार उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष उपलब्धि रही क्योंकि गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी कृष्ण कुमार को पेंटिंग कैटेगरी में कॉन्सोलेशन प्राइज (सांत्वना पुरस्कार) से नवाजा गया. कृष्ण कुमार (44) अपनी पत्नी के साथ गौतम बुद्ध नगर की जेल में बंद हैं. डॉ. वर्तिका नन्दा ने कहा कि इन अवॉर्ड्स के जरिए वह जेलों में सकारात्मक माहौल और बंदियों के जीवन में बदलाव लाना चाहती हैं.