27.5 लाख रुपये में बिका नोएडा का ये VIP नंबर! इसमें ऐसा क्या खास, किसने खरीदा सब जानिए
Noida News: नोएडा में VIP नंबर UP16FH 0001 के लिए बना रिकॉर्ड. M/S AVIORION PRIVATE LIMITED कंपनी ने ऑनलाइन नीलामी में 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाकर नंबर हासिल किया. जानें RTO नीलामी का पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News: शौक बड़ी चीज है! शौक को पूरा करने के लिए लोग कुछ भी कर देते हैं. नोएडा में आपने VIP नंबर वाली कई गाड़ियां देखी होंगी. VIP नंबर हासिल करने लिए लाखों रुपये तक खर्च कर दिए जाते हैं. इस कड़ी में एक अनोखा मामला सामने आया है. नोएडा में एक कंपनी ने VIP नंबर लेने के लिए 27.50 लख रुपए खर्च कर दिए हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि वह ऐसा कौनसा नंबर है, जिसके लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए गए? आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.









