ताजमहल के पीछे पार्क में भरा पानी... आगरा में बाढ़ का अलर्ट, इन 6 इलाकों में बजी खतरे की घंटी
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है. नदी का जलस्तर खतरे की चेतावनी के निशान से 1.1 फीट ऊपर पहुंचकर 496.1 फीट तक जा पहुंचा है.
ADVERTISEMENT

Flood Alert in Agra
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है. नदी का जलस्तर खतरे की चेतावनी के निशान से 1.1 फीट ऊपर पहुंचकर 496.1 फीट तक जा पहुंचा है. साथ ही ताजमहल के पीछे पार्क में पानी भर गया है और घाटों की सीढ़ियां डूब चुकी हैं. प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट कर दिया है.