लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की सड़कों पर हेलमेट पहन क्यों कार चलाने लगे गुलशन, वजह जान आप मुस्कुरा देंगे 

अरविंद शर्मा

आगरा में ट्रैफिक पुलिस की गलती! स्कूल संचालक गुलशन केन का कार काटा चालान, बता दिया दोपहिया वाहन और हेलमेट न पहनने का लगाया जुर्माना. जुर्माने से बचने के लिए कार चलाते समय हेलमेट पहनकर किया अनोखा 'गांधीवादी विरोध'.

ADVERTISEMENT

Photo: Gulshan
Photo: Gulshan
social share

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक अजब गजब मामला सामने आया है. सिर की मंडी निवासी और पेशे से स्कूल संचालक गुलशन केन का कार चलाते समय ऐसा चालान काटा गया, जो सामान्य स्थितियों में संभव ही नहीं था. ट्रैफिक पुलिस ने गुलशन की कार का चालान काटते हुए उसे दुपहिया वाहन बता दिया. इतना ही नहीं चालक के हेलमेट न लगाने का चालान काट भी काट दिया गया. इस बीच गुलशन तब चर्चा के केंद्र में आ गए जब वह कार चालते समय उन्होंने हेलमेट पहन लिया.

यह भी पढ़ें...