कानपुर में 7 दिन से लापता लड़की की बॉडी मिली, नाक से बह रहा था खून... घरवालों के इस दावे को पुलिस बता रही झूठा
नरवाल स्थित एक गांव की रहने वाली एक 17 साल की बच्ची 6 दिसबंर तो अचानक घर से गायब हो गई. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी रोजाना की तरह घर से निकली थी. लेकिन वापस लौटकर नहीं आई. अब उसकी बॉडी गांव के बाहर के तलाब के पास मिलने से सनसनी फैल गई है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
कानपुर के नरवाल इलाके से एक 17 साल की नाबालिग लड़की की रहस्यमय मौत सुर्खियों में है. 6 तारीख को घर से लापता हुई लड़की का शव 7 दिन के बाद गांव से दूर एक तालाब के किनारे मिला. इस दौरान लड़की के नाक से खून निकल रहा था. लेकिन इस केस ने एक अलग मोड़ तब ले लिया जब लड़की के परिजनों और पुलिस के दावे अलग-अलग दिखे. दरअसल लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस परिजनों के इस दावे को झूठा बता रही है. फिलहाल लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कोई कारण साफ नहीं हो पाया है जिसने इस केस को और उलझाकर रख दिया है.