लेटेस्ट न्यूज़

तीन बेटियों में एक बेटा अम्बेश ही निकल गया अपने मां-बाप का हत्यारा, जौनपुर के इस डबल मर्डर केस ने मचा दी सनसनी

अम्बेश का अक्सर अपने माता-पिता से पैसे और जमीन को लेकर विवाद होता था. इस बीच उसने दोनों के सिर पर हमलाकर हत्या कर दी. फिर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दियाा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur Crime News
Jaunpur Crime News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक खौफनाक खबर सामने आई है जिसे सुनकर खून के रिश्तों से भी शायद भरोसा उठ जाएगा. अहमदपुर गांव के रहने वाले 65 साल के श्याम बहादुर अपनी पत्नी बबीता के साथ रहते थे. श्याम बहादुर के चार बच्चे थे जिनमें से तीन बेटियां और एक बेटा था अम्बेश. अम्बेश कोलकाता में अपने बीवी-बच्चों के साथ रहता था. लेकिन पिछले कुछ महीने से अम्बेश गांव आकर अपने माता-पिता के साथ रह रहा था. आरोप के मुताबिक अम्बेश का अक्सर अपने माता-पिता से पैसे और जमीन को लेकर विवाद होता था. इस बीच उसने दोनों की हत्या कर दी. फिर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दियाा था. लेकिन जब कई दिनों तक श्याम बहादुर की बेटी की अपने माता-पिता से बात नहीं पा रही थी तब उसने पुलिस को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा किया.