लेटेस्ट न्यूज़

नहीं तो पछताओगे... आगरा में मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे ने सहायक नगरायुक्त को दी धमकी! झगड़े की ये है वजह

आगरा नगर निगम में मेयर के भतीजे हर्ष दिवाकर और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के बीच विवाद के बाद कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी. कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आगरा नगर निगम में गुरुवार को हड़कंप मच गया. नगर निगम के सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे हर्ष दिवाकर के बीच बड़ा विवाद हो गया जिसके बाद विरोध में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी. कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो एमजी रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी. इस घटना ने न केवल कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्तब्ध कर दिया, बल्कि पूरे नगर निगम परिसर में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है.