लेटेस्ट न्यूज़

शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन अंकिता और साथ में ले आई खास गोलियां... फिर तो इस लड़की ने आगरा में जो कांड किया!

यूपी के आगरा में मलपुरा थाना के खलोआ गांव में एक नई-नवेली दुल्हन के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. परिवार का आरोप है कि दुल्हन ने घरवालों को नींद की दवा खिलाई और रात में सोने–चांदी के जेवरात व एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आगरा के जगवीर की 1 दिसंबर को अयोध्या की अंकिता से धूमधाम से शादी हुई. दुल्हन बनकर अंकिता ससुराल आई. शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था. मुंह दिखाई के लिए आए लोगों से दुल्हन अंकिता ने बेहद ही अच्छे ढंग से मुलाकात की. शादी के महज 5 दिन के बाद यानी छह दिसंबर की शाम अंकिता ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया. परिवार के लोग खाना खाकर सो गए. यहीं से कहानी में एक नया ट्विस्ट आया. यह कोई मामूली ट्विस्ट नहीं बल्कि एक कांड था. हर किसी ने यही कहा अंकिता से ऐसी उम्मीद नहीं थी. उसने गलत किया!