लेटेस्ट न्यूज़

टूट गई बांके बिहारी मंदिर की सालों पुरानी ये परंपरा...हलवाई मयंक गुप्ता की वजह से दिन भर भूखे रहे 'ठाकुर जी'

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा टूटने से हड़कंप मच गया है. वेतन न मिलने से नाराज हलवाई मयंक गुप्ता ने ठाकुर जी के लिए बाल और शयन भोग तैयार नहीं किया जिसके कारण सोमवार को उन्हें भोग नहीं लगा.

ADVERTISEMENT

Banke bihari Mandir
Banke bihari Mandir
social share
google news

Banke Bihari Mandir: वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन करने पहुंचते हैं. इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. सालों से चली आ रही बांके बिहारी मंदिर की एक परंपरा टूट गई है. मंदिर में ठाकुर जी को दिनभर में दो बार भोग चढ़ता था. लेकिन सोमवार के दिन ठाकुर जी को भोग ही नहीं चढ़ाया गया. इसके पीछे की वजह ठाकुर जी के लिए भोग तैयार करने वाला हलवाई मयंक गुप्ता है. हलवाई ने काफी समय से वेतन ना मिलने की नाराजगी को लेकर ठाकुर जी के लिए भोग ही नहीं तैयार किया जिससे यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई. अब इसे लेकर मंदिर के गोस्वामियों में काफी गुस्सा है. वहीं हाई पावर कमेटी अपना पल्ला झाड़ने में लगी है. वहीं मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के बीच भी ये चर्चा का विषय बनी हुई है.