लेटेस्ट न्यूज़

3 दिन के अंदर 4 अलग बैंक अकाउंट से आगरा की महिला के गायब हुए 5.95 करोड़, कैसे हो गया इतना बड़ा फ्रॉड?

आगरा में फेसबुक लिंक पर क्लिक करने से महिला 5.95 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं. व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश ऐप डाउनलोड कराए गए और पैसे एचडीएफसी, एक्सिस और पीएनबी खातों से ट्रांसफर कराए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं. सोशल मीडिया का एक साधारण क्लिक कभी-कभी आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है. आगरा में यह सच तब सामने आया जब एक महिला फेसबुक पर आए एक निवेश लिंक पर क्लिक करने के बाद लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गई. ऑनलाइन निवेश का लालच और ठगों की चतुराई इस घटना में खुलकर सामने आई है.