लेटेस्ट न्यूज़

नेशनल स्कूल गेम कुश्ती के विजेताओं से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ और किया ये ऐलान

गोरखपुर में राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन. CM योगी ने मेडल विजेताओं को ₹75,000 तक नकद राशि से नवाजा. स्पोर्ट्स कॉलेज भत्ता ₹375, हर मंडल पर स्पोर्ट्स कॉलेज और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का बड़ा ऐलान.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Sports Announcements
CM Yogi Sports Announcements
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता (अंडर-17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया. वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार की कई बड़ी घोषणाएं कीं. सीएम योगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास, निरन्तर सीख, अनुशासित जीवन, चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता खिलाड़ी को महान बनाती है और नई ऊर्जा प्रदान करती है.