लेटेस्ट न्यूज़

कोहरे में नहीं दिखा कुछ फिर यमुना एक्सप्रेसवे पर हो गया भयानक एक्सिडेंट! 6 बसें और 2 कारों में आग, कई की मौत

थुरा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य होने की वजह से आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कम से कम आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

ADVERTISEMENT

mathura expressway accident
mathura expressway accident
social share
Google CTA

उत्तर भारत में जारी घने कोहरे के कहर के बीच देर रात करीब 2 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना देखने को मिली. मथुरा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य होने की वजह से आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कम से कम आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक के बाद एक छह बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई.