UP Weather Update: 16 दिसंबर को यूपी के इन जिलों में जमकर पड़ेगा कोहरा, मौसम विभाग ने पूरी लिस्ट दी
UP Weather Update: यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 दिसंबर को अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना. 17 दिसंबर से मिलेगी राहत.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अगले दो दिनों तक घने से अत्यंत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है, जिससे ट्रैफिक और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ सकता है.