पंकज चौधरी को यूपी चीफ बनाकर भाजपा ने बढ़ाई अनुप्रिया पटेल की टेंशन! 'कुर्मी दाव' का अपना दल मुखिया कैसे देंगी जवाब?
पंकज चौधरी बीजेपी के नए यूपी अध्यक्ष बन गए हैं. भाजपा के इस फैसले से क्या अपना दल (एस) चीफ अनुप्रिया पटेल असहज हैं? इस सवाल के जवाब के साथ खबर में आगे जानें सीएम योगी और पंकज चौधरी के बीच कैसे हैं रिश्ते.
ADVERTISEMENT

Photo: Anupriya Patel
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' से उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं. पहली और सबसे बड़ी खबर है सत्ताधारी बीजेपी द्वारा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना. पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से आते हैं और सात बार के सांसद हैं. दूसरी खबर इस नियुक्ति के बाद अनुप्रिया पटेल की पार्टी 'अपना दल (एस)' पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव से जुड़ी है. जबकि तीसरी चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच के जटिल सियासी और मठ से जुड़े रिश्तों को लेकर है.