लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में सिपाही दीपाली को ही इतनी गंदी तस्वीरें भेजने लगा राजेश! कौन है ये जो पुलिसवाली के लिए बना मुसीबत

आगरा के थाना खंदौली में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. महिला सिपाही दीपाली सिंह ने अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल कर अभद्र भाषा में बात करने और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने को लेकर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

Agra News: महिली सिपाही दीपाली सिंह आगरा के खंदौली थाने में तैनात हैं. एक दिन अचानक दीपाली सिंह के पास अंजान नंबर से कॉल आता है. दीपाली सिंह ने कॉल रिसीव किया तो सामने से एक शख्स की आवाज आई. उसने अपना नाम राजेश बताया. कॉल पर कथित राजेश ने महिला सिपाही दीपाली से जमकर बदतमीजी की. उनके साथ अभद्रता से बात की. इतना ही नहीं आरोपी ने महिला सिपाही को अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर भी भेजे. आरोपी ने जब अपना सिलसिला नहीं तोड़ा तो दीपाली सिंह ने परेशान होकर उसकी शिकायत थाने में कर दी. महिला सिपाही दीपाली सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.