लेटेस्ट न्यूज़

Shyam Rangeela: वाराणसी में PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगे कॉमेडियन श्याम रंगीला, खुद बताई इसकी वजह

Shyam Rangeela against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकालने के लिए मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने ऐलान किया है कि वह वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

ADVERTISEMENT

shyam rangeela
shyam rangeela
social share
google news

Comedian Shyam Rangeela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकालने के लिए मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने ऐलान किया है कि वह वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. रंगीला ने घोषणा करते हुए 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''यह मजाक नहीं है...मैं वाराणसी से चुनाव लड़ रहा हूं.'' वाराणसी से चुनाव लड़ने के पीछे के कारण के बारे में बताते हुए रंगीला ने सूरत निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की निर्विरोध जीत और चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान सामने आए मुद्दे का हवाला दिया है.