लेटेस्ट न्यूज़

PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर अफजाल अंसारी ने हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी को लेकर ये कहा

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र को लेकर दिए गए हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी पर तंज कसा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Afzal Ansari News: बढ़ती गर्मी के साथ गाजीपुर में लोकसभा चुनाव का पारा भी चढ़ता ही जा रहा है. आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी को लेफ्ट विंग की पार्टियों ने संयुक्त रूप से समर्थन दे दिया. स्थानीय भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के दफ्तर में सभी कम्युनिस्ट घटक दलों के साथ सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने संयुक्त रूप से बैठक की. साथ ही उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं  के साथ भी एक बैठक की और चुनावी रणनीति पर बात की. 

अफजाल अंसारी ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों की भर्त्सना करते हुए बताया कि 'इस बार भारत के सभी लेफ्ट विंग इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर गाजीपुर में मुझे समर्थन कर रहे हैं.'

अफजाल अंसारी ने हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर बोला हमला

वहीं, सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र को लेकर दिए गए हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'अपना मंगलसूत्र जो देकर आए थे पहले उसकी रक्षा कर लें. हेमा मालिनी ने जो किया...धर्मेंद्र की पहली पत्नी के मंगलसूत्र की रक्षा कर लें. स्मृति ईरानी अपनी सहेली के मंगलसूत्र की रक्षा करने गई थीं क्या?

 

 

2024 के लोकसभा चुनाव में कम मतदान पर अफजाल अंसारी ने कहा, "गरीब, गुरबा और मेहनतकश लोग 50 डिग्री तापमान में भी वोट देने जाएंगे. दिक्कत सुकुआर (शारीरिक रूप से नाजुक) लोगों को है."

अफजाल ने एलजी मनोज सिन्हा पर कसा तंज

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा पर भी तंज कसते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि 'गाजीपुर के सभी देवी देवता एलजी साहब को पहचानते हैं. 40 साल से गाजीपुर में भाजपा की राजनीति को वो मुट्ठी में बंद करके रखे हुए हैं. सीधे टिकट लेकर आए होते तो ज्यादा मजा आता.'