गाजीपुर से कट जाएगा अफजाल अंसारी का टिकट? मुख्तार के भाई ने अखिलेश को लेकर दिया ये बयान
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी गाजीपुर से गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का भी टिकट काट सकती है. इन अटकलों के बीच अब खुद अफजाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
ADVERTISEMENT

Ghazipur Loksabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कैंप में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है. पार्टी अब तक मेरठ, बदायूं और मुरादाबाद समेत अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल चुकी है. अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी गाजीपुर से गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का भी टिकट काट सकती है. इन अटकलों के बीच अब खुद अफजाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.