लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के सेक्टर 39 में खड़ी कार का खुला दरवाजा तो उसमें मिली रेखा और सुमित की लाश, कैसे हुई दोनों की मौत

Noida Crime News: वेलेंटाइन डे पर नोएडा में मची सनसनी. कार में मिली प्रेमी जोड़े की लाश. क्या सुमित ने रेखा को गोली मारकर खुद को उड़ाया. पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

कार में मिला रेखा और सुमित की लाश
कार में मिला रेखा और सुमित की लाश
social share
google news

UP News: तारीख 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे. इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हुए खुशियां मनाते हैं. मगर एक कपल ने नोएडा में ऐसा नहीं किया. प्यार के दिन ही जोड़े ने प्यार को खात्मा कर दिया. जहां एक तरफ प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को तोहफे और गुलाब दे रहे थे, वहीं नोएडा के सेक्टर 39 इलाके में एक कार के भीतर गोलियां चल गईं. आज एक कपल ने मौत को गले लगा लिया. कार के अंदर का नजारा देख हर कोई चौंक गया. ड्राइविंग सीट पर लड़के तो उसके बगल में लड़की की लाश पड़ी थी. मंजर भयानक था.