CBSE 12th टॉपर 2025: 100 में मिले 100 नंबर… 12वीं टॉपर सावी जैन की मार्कशीट देखिए
CBSE 12th Results Topper: शामली की सावी जैन स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है. सावी जैन ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया है. देखिए सावी जैन की मार्कशीट.
ADVERTISEMENT

CBSE 12th topper 2025 Saavi Jain
CBSE 12th Results Topper: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परिक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ा है. अब बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले छात्रों की मार्कशीट भी सामने आने लगी हैं. बता दें कि यूपी के शामली जिले की रहने वाली सावी जैन ने CBSE 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली सावी जैन ने बोर्ड परीक्षा में 99.80 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं और परीक्षा में 500 में से 499 नंबर पाए हैं.