लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे ने निकाली 4116 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सेलेक्शन, डायरेक्ट अप्लाई करने का लिंक जानिए

Railway Recruitment News: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नॉर्दर्न रेलवे (RRC) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने 4000 से भी ज्यादा सीटों के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देखें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है. रेलवे भर्ती सेल (RRC) नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अलग अलग ट्रेडों में 4116 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. यह भर्ती नॉर्दर्न रेलवे के अलग अलग मंडलों, यूनिटों और वर्कशॉप्स में प्रशिक्षण के अवसर देगी. इस भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर किया जा सकता है.