हाथरस के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल जान मोहम्मद हिंदू बच्चों को पढ़ा रहे नमाज? BJP नेता की शिकायत पर BSA का ये ऐक्शन
Hathras Crime News: यूपी के हाथरस में सरकरी प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल जान मोहम्मद पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. आरोप है कि स्कूल में वह हिंदू बच्चों को नमाज पढ़वा रहे थे. अब मामले में एक्शन भी हुआ है.
ADVERTISEMENT

Hathras News: हाथरस के प्राथमिक विद्यालय नौहझील के प्रिंसिपल जान मोहम्मद पर भाजपा नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. भाजपा नेता का आरोप है कि प्रिंसिपल जान मोहम्मद विद्यालय में हिंदू छात्रों को नमाज पढ़वा रहे हैं. वह उनका ब्रेन वॉश कर रहे हैं.
आरोप ये भी है कि जान मोहम्मद प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्र गान का भी गायन नहीं करवाते. बता दें कि इस मामले की शिकायत भाजपा नेता ने बीएसए से भी की है. शिक्षा विभाग की प्रथम दृष्टया जांच के बाद प्रिंसिपल जान मोहम्मद के खिलाफ एक्शन भी हो गया है.
प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: हाथरस में RSS के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला करने वाले कौन-कौन? खूब लात-घूसों से पीटा
प्रिंसिपल जान मोहम्मद पर सनसनीखेज आरोप
आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल जान मोहम्मद विद्यालय में धर्म विशेष की निंदा करते हैं. वह छात्रों को इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें नमाज भी पढ़वाते हैं.
यह भी पढ़ें...
बता दें कि बाजना मंडल के भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा से की है. शिक्षा विभाग से की गई शिकायत में बताया गया है कि प्रिंसिपल जान मोहम्मद विद्यालय में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं. हिंदू धर्म का अपमान करते हैं. आरोपों के मुताबिक, स्कूल में दूर-दूर से जमात के लोग भी आते हैं.
आरोपों में कहा गया है कि स्कूल में राष्ट्र गान भी बंद है. अगर कोई बच्चा राष्ट्र गान गाना भी है तो उसे हड़काया जाता है और मुस्लिम धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ बताया जाता है.
BSA का एक्शन
बता दें कि बीएसए ने जान मोहम्मद को प्रथम दृष्टया दोषी माना है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. फिलहाल उन्हें प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं मांट से सम्बद्ध कर दिया गया है. बीएसए ने जांच के लिए जांच समिति बना दी है. मामले की जांच की जा रही है.










