लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 41424 होमगार्ड भर्ती में क्या हो सकती है GEN/OBC/SC कटऑफ... पेपर से पहले सेफ स्कोर के बारे में जानिए

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी होमगार्ड के 41424 पदों पर निकली भर्ती के लिए क्या होगी अलग-अलग वर्गों की कटऑफ, इसको लेकर उम्मीदवारों के मन में सवाल है. इस खबर में आप एक्सपेक्टेड कटऑफ और कब ये परीक्षा हो सकती है इसकी विस्तार से जानकारी हासिल कीजिए.

ADVERTISEMENT

UP Homeguard Vaccancy News
UP Homeguard Vaccancy News (सांकेतिक तस्वीर)
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 41424 पदों पर निकली होमगार्ड भर्ती को लेकर दिन पर दिन अपडेट्स सामने आ रहे हैं. इस बार होमगार्ड भर्ती मेरिट लिस्ट के बजाय लिखित परीक्षा के जरिए होगी. ऐसे में जब इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम होगा तब उम्मीदवारों के मन में कट-ऑफ कॉ लेकर सवाल आना लाजमी है. चूंकि मेरिट जनपदवार लगेगी इसलिए ओवरऑल कट-ऑफ का अनुमान लगाना आसान नहीं है. परीक्षा में सफलता के लिए कम से कम कितने नंबर हासिल करने होंगे आइए आपको इसका एक अंदाजा बताते हैं.