लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे में ग्रुप डी की बंपर भर्ती, 22 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी वैकेंसी, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ग्रुप D (लेवल-1) के 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल गई है. इसमें ट्रैक मेंटेनर समेत 11 कैटेगरी के पद शामिल हैं. जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे मंत्रालय ने ग्रुप D (लेवल-1) के पदों पर 22 हजार से अधिक नई भर्तियों को मंजूरी दे दी है. इस भर्ती के जरिए देशभर के रेलवे जोन में अलग-अलग विभागों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.