लेटेस्ट न्यूज़

यूपी सरकार की इस योजना से युवाओं के लिए 52 हजार नौकरियों का रास्ता साफ, यहां जानिए फुल डिटेल्स

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे 52 हजार से ज्यादा नौकरियों और हजारों करोड़ के निवेश का रास्ता साफ हुआ है. यह परियोजना उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए लगातार रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है. मुख्यमंत्री योगी की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस योजना से न केवल निवेश बढ़ रहा है, बल्कि हजारों युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है.