लेटेस्ट न्यूज़

किन विषयों से सबसे अधिक हो रहा UPSC की सिविल सेवा में सेलेक्शन? 2019 के बाद के ये लेटेस्ट आंकड़े चौंका देंगे

निष्ठा ब्रत

लोकसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ह्यूमैनिटीज और साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि इंजीनियरिंग स्ट्रीम में हल्की गिरावट आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है. इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार बैठते हैं. लेकिन केवल कुछ ही सफल हो पाते हैं. आपको बता दें कि अब इसके सिलेक्शन पैटर्न में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोकसभा में पेश किए गए नए सरकारी आंकड़े इस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के नतीजों में एक बड़ा बदलाव दिखा रहे हैं. लंबे समय से इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों का इस परीक्षा में दबदबा रहा है. लेकिन अब ये तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. ह्यूमैनिटीज और साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि इंजीनियरिंग में हल्की गिरावट देखी गई है.

यह भी पढ़ें...