लेटेस्ट न्यूज़

बागपत की मस्जिद उसमें मौलाना का घर और बेगम-बच्चों का ट्रिपल मर्डर, ये कहानी खौफनाक है!

बागपत में मौलाना इब्राहिम के घर ट्रिपल मर्डर से दहशत. पत्नी और 5-3 साल की दो मासूम बेटियों को मारा गया. पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: हत्या के पीछे मौलाना के छात्रों का हाथ! क्या थी वजह?

ADVERTISEMENT

Baghpat Triple Murder Maulana's Wife & 2 Daughters Brutally Killed in Mosque
Baghpat Triple Murder Maulana's Wife & 2 Daughters Brutally Killed in Mosque
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक छोटा-सा गांव इस वक्त गहरे दहशत के साये में है. यहां की मस्जिद के ठीक ऊपर इसके मौलाना इब्राहिम के घर में उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों (जिनकी उम्र सिर्फ़ 5 और 3 साल थी) की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक साथ तीन-तीन लाशें बिछने की खबर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. मौलाना इब्राहिम देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, तभी पीछे से उनके परिवार की दुनिया उजाड़ दी गई. इस जघन्य ट्रिपल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस की सात टीमें जांच में लगाई गईं.