खफा हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को दोबारा स्नान कराने की तैयारी में जुटा प्रशासन? सामने आई अब ये 3 मांगों वाली जानकारी
Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच तनाव चरम पर है. मौनी अमावस्या पर हुई कथित मारपीट का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने लेटर पिटीशन दाखिल कर दोषी अफसरों के सस्पेंशन और CBI जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwarananda Saraswati
Shankaracharya Swami Avimuktheswaranand: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. सूत्रों के अनुसार प्रशासन अब बीच का रास्ता निकालने और शंकराचार्य को ससम्मान दोबारा स्नान कराने की जुगत में लगा है.हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से दोबारा स्नान कराने या संपर्क करने की कोई कोशिश नहीं की गई है.ऐसे में अब ये मामला सुलझने की बजाय और उलझता हुआ नजर आ रहा है.