लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में ACB ने कानूनगो को टीचर से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

यूपी के बांदा में आज एंटी करप्शन टीम ने राजस्व विभाग के कानूनगो को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. एंटी करप्शन…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

यूपी के बांदा में आज एंटी करप्शन टीम ने राजस्व विभाग के कानूनगो को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कानूनगो को कोतवाली ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

शिक्षक से खेतों की हतबन्दी के एवज में कानूनगो ने रिश्वत की मांग की थी, जिस पर यूनाइटेड शिक्षक एसोसिएशन ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से लिखित शिकायत की थी. शिकायत के बाद सोमवार को टीम ने तहसील परिसर के पास कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

कानूनगो होरीलाल वर्मा सदर तहसील के मवई गांव में कानूनगो पद पर तैनात है. जिन्होंने मवई निवासी शिक्षक निरंजन चक्रवर्ती से खेतों की हतबन्दी के लिए रिश्वत की डिमांड की थी. उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद कानूनगो साहब खेतो का सीमांकन नही जा रहे थे.

युनाइटेड टीचर एसोसियन के अध्यक्ष विक्रांत पटेरिया ने बताया कि शिक्षक से हतबन्दी के एवज में पैसों की मांग की गई थी, जिसपर लिखित शिकायत की गई थी. जिस पर एन्टी करप्शन की टास्क फोर्स की 9 सदस्यीय टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों तहसील के पास जजी चौराहा जूस कार्नर से गिरफ्तार कर लिया है.

एंटी करप्शन टास्क फोर्स यूनिट टीम के उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण ने बताया कि “निरंजन चक्रवर्ती जो बांदा के रहने वाले हैं, उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया था कि होरीलाल जो मवई के कानूनगो हैं, जो आदेश के बावजूद खेत का सीमांकन एवं हतबन्दी नहीं कर रहे हैं. वो सीमांकन एवं हतबन्दी के एवज में 8000 रुपये की मांग कर रहे हैं. कानूनगो को सोमवार को जजी चौराहा के पास घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.”

कानपुर: ‘₹3 लाख की घूस ले रहा था ईडी अधिकारी’, CBI ने जाल बिछा यूं पकड़ा रंगे हाथ