UP Weather Update: 11 फरवरी से बदल जाएगा यूपी का मौसम, आएगा ऐसा बदलाव जिसकी अभी नहीं थी उम्मीद!
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौर के बाद अब प्रकृति अपने तेवर बदलने की तैयारी में है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह-शाम की सिहरन तो अभी बरकरार है. लेकिन सूर्य देव की बढ़ती तपिश ने धीरे-धीरे फिजाओं में गर्माहट घोलना शुरू कर दिया है. लोग अब इस ऊहापोह में हैं कि क्या ठंड की विदाई का वक्त आ गया है या अभी कोई नया मौसमी सिस्टम दस्तक देने वाला है. मौसम के इसी बदलते मिजाज को लेकर लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने ताजा अनुमान साझा किया है.