लेटेस्ट न्यूज़

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, जमीन पर रणनीति बनाने वाराणसी पहुंचे केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन अभी से भाजपा जमीन पर उतरकर तैयारी में जुट…

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन अभी से भाजपा जमीन पर उतरकर तैयारी में जुट गई है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को वाराणसी निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया, जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य का पहला दौरा शनिवार को चुनाव को लेकर वाराणसी में हुआ.

मीडिया से मुखातिब होते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव के सवाल पर कहा कि निकाय चुनाव को लेकर आज बैठक होगी और निकाय चुनाव कमल का था और कमल का ही रहेगा.

वाराणसी में बीते दिनों भाजपा नेता की पीटकर हत्या के मामले में दुख प्रकट करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अपराधियों को ढूंढकर निकाला जाएगा और उन्हें सजा दिलाई जाएगी.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के हिजाबी पीएम बनने वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हैदराबाद में बैठकर कोई बयान देता है तो काशी में उस पर क्यों चर्चा की जाए?

यह भी पढ़ें...

इस मामले से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट को खबर की शुरुआत में शेयर किए गए Varanasi Tak के वीडियो पर क्लिक कर देखें.

वाराणसी: 10 साल पहले हुए नृशंस हत्याकांड में 3 को मृत्युदंड, एक महिला को आजीवन कारावास