हम फेंका गए... तेरहवीं से लौट रहे सुनील यादव ने मथुरा के खौफनाक एक्सिडेंट का आंखो देखा हाल बताया, अबतक 13 की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं कुछ घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
ADVERTISEMENT

Suneel yadav
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. यह हादसा रात करीब 2 बजे हुआ था. इस घटना के पीछे की वजह जीरो विजिबिलिटी बताई जा रही है. इस दौरान 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. ये टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा सामने आईं तस्वीरों से लगाया जा सकता है जिसमें 6 बसें और 2 कार आग को गोला बन गईं. इस बीच सुनील यादव नाम के एक व्यक्ति ने मथुरा एक्सप्रेसवे के इस खौफनाक एक्सिडेंट का आंखो देखा हाल बताया है.