70 गाड़ियों में 300 पुलिसवालों के साथ बरेली में घुस आए उत्तराखंड के SSP मणिकांत मिश्रा, दीवार फांद घरों में घुसे जवान पर क्यों?
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 70 गाड़ियों और 300 पुलिसकर्मियों के साथ यूपी के बरेली जिले में छापेमारी की. यह कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास गांव में की गई, जहां मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई.
ADVERTISEMENT

बरेली में उत्तराखंड के SSP मणिकांत मिश्रा 70 गाड़ियों और 300 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे.
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 70 गाड़ियों और 300 पुलिसकर्मियों के साथ यूपी के बरेली जिले में छापेमारी की. यह कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास गांव में की गई, जहां मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई. खास बात यह रही कि इस छापेमारी की जानकारी न तो यूपी पुलिस को दी गई थी और न ही बरेली के किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को.