UP Weather Update: NCR, पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट... छठ पर मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
यूपी में बेमौसम बारिश, झांसी-ललितपुर समेत कई जिलों में गरज के साथ बौछारें. अगले 5 दिन तापमान में गिरावट और ठंडी हवा का असर. यूपी के मौसम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानिए.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. इस बीच 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छठ त्यौहार मनाया जा रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 27 और 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से दिल्ली NCR के मौसम में भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई है. देर शाम तक दिल्ली और NCR में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. इससे प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है.