UP Weather Update: कानपुर रहा सबसे गर्म, बुलंदशहर में 17 डिग्री तक लुढ़का पारा... पूर्वी यूपी में 3-5 °C गिरेगा टेंप्रेचर, IMD का अपडेट जानिए
यूपी के मौसम का हाल: कानपुर 36.0°C के साथ सबसे गर्म, जबकि बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 17.0°C दर्ज हुआ. IMD का पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिनिमम टेंप्रेचर 3-5°C गिरेगा, ठंड होगी तेज़.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मौसम में आने वाले समय में ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसका असर तेजी से देखने को मिलेगा. अभी तक नॉर्थ वेस्ट यानी उत्तर-पश्चिम भारत में पारा लुढ़कने का असर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से सटे जिलों में देखने को मिल रहा था. पर अब मौसम विभाग ने बताया है कि जल्द ही पूर्वी यूपी के लोगों का भी गुनगुनी ठंड से आमना-सामना हो सकता है.
इससे पहले मौसम विभाग के लखनऊ सेंटर ने पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का टेंप्रेचर मैप जारी किया है. इसमें प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले इलाके की लिस्ट जारी की गई है.
इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश के पिछले 24 घंटों (22-23 अक्टूबर 2025) में सबसे गर्म पांच जिले अधिकतम तापमान के आधार पर निम्नलिखित हैं:
- कानपुर - 36.0°C
- बहराइच - 34.2°C
- रायबरेली - 34.0°C
- गोरखपुर - 33.9°C
- वाराणसी - 33.8°C
उत्तर प्रदेश के पिछले 24 घंटों (22-23 अक्टूबर 2025) में सबसे ठंडे पांच जिले न्यूनतम तापमान के आधार पर निम्नलिखित हैं:
यह भी पढ़ें...
- बुलंदशहर - 17.0°C
- मेरठ - 18.4°C
- इटावा - 19.2°C
- नजीबाबाद - 19.5°C
- मुजफ्फरनगर - 19.6°C
लखनऊ मौसम केंद्र के इस आधिकारिक टेंप्रेचर मैप को यहां नीचे दिए गए एक्स पोस्ट में देखा जा सकता है.
पूर्वी यूपी में आने वाले दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा मिनिमम टेंप्रेचर!
उधर भारतीय मौसम विभाग ने देशभर के मौसम को लेकर अपना लेटेस्ट अनुमान जारी कर दिया है. IMD के मुताबिक देश के नॉर्थ वेस्ट इलाकों में आने वाले 2-3 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी दौरान मिनिमम टेंप्रेचर 3-5 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. साफ है कि पूर्वी यूपी के रहने वाले लोगों को रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड का सामना करना पड़ सकता है.
IMD के इस लेटेस्ट ऑफिशियल अलर्ट को यहां पर क्लिक कर देखा जा सकता है.











