लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमी रवि से मिलने गई थी 36 साल की विधवा महिला और वहां उसके साथ हो गया गलत! झांसी में ये क्या हो गया

झांसी में शादीशुदा प्रेमी से मिलने गई एक विधवा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के बेटे ने मां के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने गई थी, जहां उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन मृतका के बेटे ने उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसकी मां को धोखे से मौत के घाट उतार दिया गया है. बता दें कि मृतका के बेटे ने प्रेमी पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.