UP Weather Update: यूपी में 25 दिसंबर को ऐसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट को देखिए
यूपी में क्रिसमस पर मौसम का मिजाज: 25 दिसंबर को प्रयागराज, गोरखपुर और मेरठ समेत कई जिलों में घने कोहरे और 'शीत दिवस' का अलर्ट.देखें जिलों की पूरी सूची.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस बार क्रिसमस बर्फीली ठंड और कोहरे की सफेद चादर के बीच मनाया जाएगा. मौसम विभाग द्वारा जारी 25 दिसंबर के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, क्रिसमस के दिन प्रदेश के बड़े हिस्से में 'डबल अटैक' होने वाला है. एक तरफ जहां विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने की संभावना है. वहीं कई जिलों में सूरज न निकलने के कारण 'कोल्ड डे' का असर रहेगा. त्योहार के उत्साह के बीच लोगों को ठिठुरन और कोहरे से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने इन जिलों में Orange Alert जारी किया है, जहां विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है:
प्रभावित जिले: कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाके.
यह भी पढ़ें...
कोहरे को लेकर येलो अलर्ट इन जिलों में जारी
इन इलाकों में भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है:
प्रभावित जिले: प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

कोल्ड डे को लेकर इन जिलों में चेतावनी जारी
कोहरे के साथ-साथ कई जिलों में सूरज के दर्शन दुर्लभ होंगे, जिससे दिन का तापमान काफी गिर जाएगा। मौसम विभाग ने यहां Yellow Alert जारी किया है:
प्रभावित जिले: कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर नगर, रायबरेली एवं आसपास के इलाके.










